Search

राज्यसभा चुनाव परिणाम के बाद भावुक इरफान बोले - ये भाजपा के धनबल की साजिश

Ranchi: झारखंड राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भावुक हो गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर धनबल, छल और साजिश की राजनीति करने का आरोप लगाया. इरफान अंसारी ने कहा कि उन्हें चुनाव हारने का दुख नहीं है, बल्कि अपने ही लोगों द्वारा विश्वास तोड़े जाने का दर्द है. उन्होंने दावा किया कि अगर सभी साथ रहते तो भाजपा यह चुनाव नहीं जीत पाती.
 
उन्होंने कहा कि आज भाजपा जश्न मना रही है, लेकिन यह जनभावनाओं की नहीं, बल्कि धनबल और सत्ता के दुरुपयोग की जीत है. इरफान ने कहा कि उनका मन आहत है, लेकिन वह निराश नहीं हैं. संघर्ष उनकी पहचान है और जनता उनका सबसे बड़ा विश्वास. उन्होंने कहा कि राजनीति में जीत-हार स्थायी नहीं होती, आज उनका दिन है, कल हमारा भी आएगा. संघर्ष जारी रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही