Search

 
 
 

Ranchi News: ईडी के समन को नजरअंजार कर रहा है ज्ञान जयसवाल

Ranchi: जमशेदपुर के चर्चित व्यापारी ज्ञान जयसवाल उर्फ बब्लू जयसवाल ईडी के समन को नजरअंदाज कर रहा है. 734 करोड़ के GST घोटाले की जांच के दौरान ईडी द्वारा बार-बार समन जारी करने के बावजूद वह पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हो रहा है.
 

Ranchi: जमशेदपुर के चर्चित व्यापारी ज्ञान जयसवाल उर्फ बब्लू जयसवाल ईडी के समन को नजरअंदाज कर रहा है. 734 करोड़ के GST घोटाले की जांच के दौरान ईडी द्वारा बार-बार समन जारी करने के बावजूद वह पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हो रहा है.


ईडी ने GST घोटाले में शामिल व्यापारियों से जुड़े मामलों की जांच के दौरान ज्ञान जयसवाल को पूछताछ के लिए समन जारी किया था. लेकिन वह पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हो रहा है. GST घोटाले की जारी जांच के दौरान ज्ञान जयसवाल द्वारा भी शेल कंपनियों के सहारे 50 करोड़ रुपये से अधिक का ITC के गलत लाभ लेने की जानकारी मिली है. 


इस मामले में पूछताछ के लिए उसे समन जारी किया गया था. GST घोटाले की जांच के दौरान ईडी द्वारा इस व्यापारी के ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है. साथ ही DGGI  द्वारा भी इस व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है. DGGI द्वारा इस व्यापारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. फिलहाल ईडी को इस व्यापारी की तलाश है.


उल्लेखनीय है कि ईडी ने GST घोटाले की जांच के दौरान यह पाया है कि जमशेदपुर,कोलकाता सहित अन्य स्थानों के व्यापारियों के 135 शेल कंपनियों के सहारे 734 करोड़ रुपये का फर्जी ITC बिल जेनरेट किया था. इसमें से 350 करोड़ रुपये का अनुचित लाभ व्यापारियों ने उठा लिया. मामले की जांच के पहले चरण में ईडी द्वारा चार व्यापारियों के खिलाफ Prosecution Report  दायर किया जा चुका है. आरोपित व्यापारियों में शिव कुमार देवड़ा, मोहित देवड़ा, अमित गुप्ता और अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया का नाम शामिल है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही