Search

 
 
 

Rajya Sabha Elections: राज्यसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस का हमला, राजद व माले ने दिया धोखा- के.राजू

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद कांग्रेस ने अपने सहयोगी दलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार को कांग्रेस के 16 विधायकों और झामुमो के 4 विधायकों का समर्थन मिला
 
  • कहा- कांग्रेस के 16 और झामुमो के 4 विधायकों ने प्रणव झा को वोट दिया, बाकी सहयोगी दलों ने नहीं निभाया साथ

Ranchi: झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद कांग्रेस ने अपने सहयोगी दलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार को कांग्रेस के 16 विधायकों और झामुमो के 4 विधायकों का समर्थन मिला, लेकिन गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों ने धोखा दिया. के. राजू ने आरोप लगाया कि राजद और माले ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया, जिसके कारण कांग्रेस उम्मीदवार को नुकसान उठाना पड़ा.


उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम यह संकेत देता है कि महागठबंधन के कुछ सहयोगी दलों ने तय रणनीति के अनुसार मतदान नहीं किया. कांग्रेस इस पूरे मामले की समीक्षा करेगी और यह पता लगाएगी कि आखिर गठबंधन के पास पर्याप्त संख्या होने के बावजूद उम्मीदवार की हार कैसे हुई. 


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ा, लेकिन परिणाम उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा. के. राजू के अनुसार, यदि गठबंधन के सभी घटक दल एकजुट होकर मतदान करते तो नतीजा अलग हो सकता था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही