Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News: मुहर्रम को लेकर कपाली पुलिस सतर्क, जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण

Saraikela : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कपाली ओपी पुलिस ने शनिवार को जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया.
Advertisement
Advertisement

Saraikela : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कपाली ओपी पुलिस ने शनिवार को जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के निर्धारित रूट का भ्रमण कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

 

कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरे जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान संवेदनशील स्थानों, संकरी गलियों, सड़क की स्थिति और रास्ते में पड़ने वाले बिजली के तारों की जांच की गई. पुलिस ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि जुलूस के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो.

 

इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और शांति समिति के सदस्य भी मौजूद रहे. उन्होंने पुलिस के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक सुझाव दिए. निरीक्षण के दौरान जहां कहीं भी छोटी-मोटी समस्याएं सामने आईं.  उन्हें जल्द दूर कराने के लिए संबंधित विभागों को सूचित करने की बात कही गई.

 

ओपी प्रभारी ने बताया कि मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष तैयारी की जा रही है. ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

 

पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की है. साथ ही लोगों को अफवाहों से दूर रहने तथा सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा नहीं करने की सलाह दी गई है.


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जुलूस के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य होगा. किसी भी प्रकार की सूचना या समस्या होने पर तुरंत कपाली ओपी को जानकारी देने का अनुरोध किया गया है. पुलिस ने कहा कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आम जनता का सहयोग बेहद जरूरी है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही