Search

 
 
 

Giridih News : प्लस टू एच.ई. हाई स्कूल से निकाली गई प्रभात फेरी

निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध संचालित जन-जागरूकता अभियान के तहत उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज गिरिडीह प्लस टू एच.ई. हाई स्कूल से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया.
 

Giridih:  निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध संचालित जन-जागरूकता अभियान के तहत उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज गिरिडीह प्लस टू एच.ई. हाई स्कूल से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया. 

 

Uploaded Image

जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर के नेतृत्व में निकाली गई यह जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर झंडा मैदान, सदर अस्पताल, टावर चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई. इस प्रभात फेरी के दौरान विद्यार्थियों व शिक्षकों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया. 

 

 

वहीं रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने हम सब का एक ही नारा, नशा मुक्त जीवन हो हमारा, नशा छोड़ें, शिक्षा चुनें, नशा को ना कहें, जीवन को हां कहें, नशा छोड़ें, परिवार जोड़ें जैसे प्रेरणादायी नारों के माध्यम से आमजनों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा स्वस्थ व सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया.

 

Uploaded Image

 

इस अवसर पर जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में भी बाधक बनता है. उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें. कहा कि युवा पीढ़ी की सकारात्मक भागीदारी से ही नशामुक्त समाज के निर्माण का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सकता है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही