Search

 
 
 

Ranchi : श्रावण माह को लेकर निगम ने की समीक्षा बैठक, नगर आयुक्त ने दिए अहम निर्देश

Ranchi : श्रावण माह-2026 के दौरान पहाड़ी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार ने पहाड़ी मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया. जिसके उपरांत निगम कार्यालय में नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई.
 

Ranchi : श्रावण माह-2026 के दौरान पहाड़ी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार ने पहाड़ी मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया. जिसके उपरांत निगम कार्यालय में नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. 

 

इस दौरान विभिन्न समस्याओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी. इस पर नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निर्देश दिया कि श्रावण माह में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिए. उन्होंने पहाड़ी मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया.


 जानें समीक्षा बैठक में क्या-क्या हुआ

श्रावण माह की तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
पहाड़ी मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए.
सभी नालियों की सफाई, गाद निकासी एवं जल निकासी और खुले नालों को प्राथमिकता के आधार पर स्लैब से ढका जाए.
श्रद्धालुओं के आवागमन मार्गों को पूर्णतः अतिक्रमण मुक्त रखा जाए.
इस मार्ग पर फुटपाथ एवं मार्गों पर किसी भी प्रकार की दुकान, ठेला या अस्थायी संरचना नहीं लगने दी जाए.
पहाड़ी मंदिर क्षेत्र में मालवाहक वाहन, ट्रक, टेंपो आदि के अवैध पड़ाव वर्जित किए जाए.
लोडिंग-अनलोडिंग करने वालों वाहनों पर सख्त कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाए.
अतिरिक्त पार्किंग स्थलों को चिन्हित कर अविलंब सक्रिय किया जाए.
पहाड़ी मंदिर क्षेत्र को "नो प्लास्टिक जोन" के रूप में विकसित किया जाए.
प्लास्टिक कैरी बैग एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाते हुए उल्लंघनकर्ताओं पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही