Search

 
 
 

Jamshedpur News :  बहरागोड़ा में लगे शिविर में 70 लोगों की आंखों की जांच

बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में दूर-दराज के गांवों से आए 70 से अधिक ग्रामीणों की आंखों की निःशुल्क जांच की गई.
 
लोगों की आंखों की जांच करती टीम.

Himangshu karan


Baharagora : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में दूर-दराज के गांवों से आए 70 से अधिक ग्रामीणों की आंखों की निःशुल्क जांच की गई. विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अत्याधुनिक उपकरणों से मरीजों की आंखों की जांच की और मोतियाबिंद, कम रोशनी व आंखों के अन्य रोगों से पीड़ित मरीजों को उचित परामर्श और मुफ्त दवाइयां दीं. 


डॉक्टरों ने ग्रामीणों को आंखों की बेहतर देखभाल व खान-पान से जुड़े महत्वपूर्ण परामर्श दिए. प्रखंड प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य गांवों के जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना था.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही