Search

 
 
 

खादगढ़ा बस स्टैंड में लगा बिजली का खंभा दे रहा हादसे का न्यौता, निगम को नहीं परवाह़

Ranchi: राजधानी  का बिरसा मुंडा बस स्टैंड वैसे तो सबसे बड़ा स्टैंड है. मगर यहां की व्यवस्था पर हमेशा ही सवाल खड़े होते हैं. बस स्टैंड के प्रवेश और निकासी द्वार के सामने बीच सड़क पर भव्य बिजली का खंभा लगा है. वहीं बिजली के खंभे से निकला 11 हजार वोस्ट का तार भी नीचे ही झूल रहा है. जो बड़े हादसे को न्यौता दे रहा है.
 

Ranchi: राजधानी  का बिरसा मुंडा बस स्टैंड वैसे तो सबसे बड़ा स्टैंड है. मगर यहां की व्यवस्था पर हमेशा ही सवाल खड़े होते हैं. बस स्टैंड के प्रवेश और निकासी द्वार के सामने बीच सड़क पर भव्य बिजली का खंभा लगा है. वहीं बिजली के खंभे से निकला 11 हजार वोस्ट का तार भी नीचे ही झूल रहा है. जो बड़े हादसे को न्यौता दे रहा है.

 

वहीं खंभा के तुछ ही दूरी पर ठीक सामने ट्रांसफर्मर भी लगाया गया है. जिससे गलती से भी बस के टकराने से कई लोगों की जान जा सकती है. टोल टैक्स के कर्मचारी अफरोज खान ने इस बारे में  बताया कि बीच सड़क पर बिजली का खंभा है. जिससे इस मार्ग पर घंटों जाम की स्थिती रहती है. बताया कि जब बस का आवागमन एक साथ होता है तो उस दौरान बिजली के खंभे से बसों के टकराने का डर अक्सर लगा रहता है. यदि बस को आगे-पीछे करने में थोड़ी भी चूक हुई तो बस में आग भी लग सकती है. इतना ही नहीं बस में बैठे यात्री भी इसकी जद में आ सकते हैं.

 

Uploaded Image

 

स्थानीय लोग और बस संचालकों ने बताया कि इस रोड पर चार बिजली के खंभे हैं. जिससे परेशानी होती है. इस सड़क पर 24 घंटा कई बसों का आवागमन होता रहता है. सबसे ज्यादा परेशानी तो रात के वक्त होती है. एक ओर बिजली के खंभे को बचाते हुए ड्राइवर बसों को आगे बढ़ाते हैं. जिससे यात्रियों का जान हलक में अटकी रहती है.


बिजली के खंभे को वहां हटाने को लेकर कई बार लोगों ने नगर निगम से शिकायत भी की है. लेकिन नगर में इसपर कोई सुनवाई नहीं हुई है. लोगों को कहना है कि नगर निगम को टैक्स देने की वजह से शिकायत भी वहीं की गयी, मगर कार्रवाई के नाम पर रिजल्ट शून्य ही है.
वहीं बस स्टैंड के पास वाहनों के प्रवेश और निकास के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल ज्यादा होता है. बड़ी संख्या में बसों के आवागमन से यात्रियों का सड़क पार करने में भी मुश्किल होती है.  


वहां के स्थानीय ने बताया कि यदि किसी चालक से थोड़ी भी लापरवाही हो जाए तो गंभीर दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. साथ ही छोटे वाहन चालकों को भी इस मार्ग से गुजरने में कठिनाइ होती है. बताया कि यदि किसी भी दिन खंभे से कोई बस टकरायी तो इस इलाके की टमटम टोली सहित अन्य इलाकों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित हो सकती है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही