Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Simdega News : कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल में मलेरिया व वेक्टर जनित रोगों पर जागरूकता अभियान

प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कोलेबिरा में मलेरिया व अन्य वेक्टर जनित रोगों (वेक्टर बॉर्न डिजीज) की रोकथाम व बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया.
Advertisement
Advertisement
सिमडेगा जिला की खबरें

Simdega : प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कोलेबिरा में मलेरिया व अन्य वेक्टर जनित रोगों (वेक्टर बॉर्न डिजीज) की रोकथाम व बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. 

 

इस दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व विद्यालय कर्मियों को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया सहित अन्य मच्छरजनित बीमारियों के कारण, लक्षण, बचाव व उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई.स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट कर, घर व आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखकर तथा समय पर जांच व दवा का सेवन कर इन बीमारियों से बचाव किया जा सकता है. उन्होंने लोगों से घरों के आसपास जलजमाव नहीं होने देने, नियमित साफ-सफाई रखने तथा मच्छरदानी के उपयोग की अपील की.

 

Uploaded Image

कार्यक्रम में एमपीडब्ल्यू दीपक महतो, एएनएम शुक्रमणि बरला व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन पूनम साहू ने छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की. साथ ही जागरूकता अभियान के माध्यम से वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम में सामुदायिक भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया गया.इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही