Search

 
 
 

Simdega News : डीसी ने सुनीं ग्रामीणों की फरियाद, अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश

सिमडेगा डीसी कंचन सिंह ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्तासहिक जन शिकायत निवारण में लोगों की समस्याएं सुनीं. शिविर में दूर-दराज के इलाकों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे.
 
लोगों की समस्याएं सुनतीं डीसी कंचन सिंह.

Simdega : सिमडेगा डीसी कंचन सिंह ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्तासहिक जन शिकायत निवारण में लोगों की समस्याएं सुनीं. शिविर में दूर-दराज के इलाकों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे. डीसी ने एक-एक कर सभी की बातें सुनीं और उनके आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर जल्द जांच कर समाधान का निर्देश दिया. 

 

https://lagatar.in/category/jharkhand


शिविर में ज्यादातर मामले भूमिहीन परिवारों को आवास के लिए भूमि की बंदोबस्ती, ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत करने, बारिश में क्षतिग्रस्त कच्चा मकान का मुआवजा, भूमि की खरीद-बिक्री व हस्तांतरण, बैंक खाते में राशि का भुगतान, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, बिजली बिल, जलमीनार की मरम्मत, सरकारी आवास योजना का लाभ, वृद्धा पेंशन से जुड़े थे. मौके पर अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो भी मौजूद थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही