Search

 
 
 

BREAKING : ब्लास्टिंग के बाद दहली धरती, कतरास में भू-धंसान से एक दर्जन घर जमींदोज

धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में शुक्रवार को भू-धंसान की बड़ी घटना से हड़कंप मच गया. खदान में ब्लास्टिंग के कुछ देर बाद अचानक जमीन में तेज कंपन महसूस हुआ और देखते ही देखते बड़े इलाके में जमीन फटने लगी.
 
घरों से बाहर निकले लोग.
  • दो मंजिला मकान भी जमीन में समाया, एक दर्जन लोग घायल
  • लोगों में BCCL व प्रशासन के खिलाफ आक्रोश

Dhanbad : धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में शुक्रवार को भू-धंसान की बड़ी घटना से हड़कंप मच गया. खदान में ब्लास्टिंग के कुछ देर बाद अचानक जमीन में तेज कंपन महसूस हुआ और देखते ही देखते बड़े इलाके में जमीन फटने लगी. इसकी चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक घर जमींदोज हो गए. दो मंजिला मकान भी देखते ही देखते जमीन में समा गया.

 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खदान में ब्लास्टिंग के कुछ ही देर बाद इलाके में तेज कंपन महसूस हुआ. इसके बाद अचानक जमीन में दरारें पड़ने लगीं और देखते ही देखते कई मकान धंस गए. घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई.जान बचाने के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे.

 

Uploaded Image

जमीन धंसने से गिरा दो मंजिला मकान.

भू-धंसान के कारण कई घरों में रहने वाले लोग फंस गए. स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर मलबे और धंसे हुए मकानों से लोगों को बाहर निकाला.हादसे में करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने आरोप लगाया कि इलाके में लगातार हो रही खदान में ब्लास्टिंग और भूमिगत खनन के कारण जमीन कमजोर हो गई है जिसके चलते यह भयावह हादसा हुआ.

 

ग्रामीणों ने बीसीसीएल और जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रभावित परिवारों के तत्काल पुनर्वास और उचित मुआवजे की मांग की है. लोगों का कहना है कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में लगातार जमीन धंसने की घटनाएं हो रही हैं लेकिन स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं.

 

भू-धंसान की इस घटना ने एक बार फिर धनबाद के खनन प्रभावित इलाकों में रह रहे लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही