Search

 
 
 

Simdega News :  सदर अस्पताल में परिवार स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ

सदर अस्पताल परिसर में सोमवार को 'परिवार स्वास्थ्य मेला' का भव्य शुभारंभ किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सुमन्त तिर्की ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया.
 
सिमडेगा जिला की खबरें

Simdega : सदर अस्पताल परिसर में सोमवार को 'परिवार स्वास्थ्य मेला' का भव्य शुभारंभ किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सुमन्त तिर्की ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं.

 

 

स्वास्थ्य मेले का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को परिवार नियोजन, मातृ व शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण तथा विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूक करना है. मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श व योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई.

 

Uploaded Image

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज के निर्माण में परिवार नियोजन, समय पर टीकाकरण तथा संतुलित पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका है. जच्चा-बच्चा की देखभाल, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य व बच्चों के समुचित विकास को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया.

 

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद अध्यक्ष, सिविल सर्जन डॉ. सुंदर मोहन सामाद सहित कई जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य अधिकारी व चिकित्सक उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने लोगों से स्वास्थ्य सेवाओं व सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की.

 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार परिवार स्वास्थ्य मेला के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पहुंचाने और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही