Search

 
 
 

Simdega News : CBI के पूर्व निदेशक डॉ. त्रिनाथ मिश्रा का निधन, कुरुडेग के रहने वाले थे

Simdega News: डॉ. त्रिनाथ मिश्रा ने अपने लंबे प्रशासनिक सेवाकाल में CBI निदेशक, CRPF महानिदेशक, CISF के महानिदेशक का प्रभार, SPG निदेशक व मणिपुर के DGP जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली.
 
डॉ. त्रिनाथ मिश्रा (फाइल फोटो).
  • कुरडेग के लाल ने देश की पुलिस सेवा में छोड़ी अमिट छाप

Simdega News : CBI के पूर्व निदेशक डॉ. त्रिनाथ मिश्रा का गुरुवार को निधन हो गया. उन्होंने सुबह करीब 5 बजे दिल्ली में अंतिम सांस ली. वे देश की पुलिस व्यवस्था में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके थे. वे मूल रूप से सिमडेगा जिले के कुरडेग के रहने वाले थे. स्वर्गीय डॉ. त्रिनाथ मिश्रा 1965 बैच के IPS अधिकारी थे. उनके निधन की खबर से कुरडेग सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर की लहर दौड़ गई.

 

इसे भी पढ़ें

https://lagatar.in/states-development-affected-by-non-receipt-of-central-grants-and-a-decline-in-gst-revenue 


डॉ. त्रिनाथ मिश्रा ने अपने लंबे प्रशासनिक सेवाकाल में CBI निदेशक, CRPF महानिदेशक, CISF के महानिदेशक का प्रभार, SPG निदेशक व मणिपुर के DGP जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली. उन्होंने इलाहाबाद महाकुंभ मेले की सुरक्षा व्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. वे वाराणसी व मेरठ के SSP के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे.


नेतरहाट विद्यालय के प्रथम बैच के छात्र थे

डॉ. त्रिनाथ मिश्रा की प्रारंभिक शिक्षा प्रतिष्ठित नेतरहाट विद्यालय में हुई, जहां वे प्रथम बैच के विद्यार्थी थे. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से BA व रोहिलखंड विश्वविद्यालय से MA और PhD की डिग्री ली.


पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक, वीरता पुलिस पदक और गोविंद वल्लभ पंत पुरस्कार सहित कई सम्मान प्राप्त हुए थे. डॉ. मिश्रा केवल कुशल पुलिस अधिकारी ही नहीं, बल्कि साहित्य और दर्शन के भी गहरे अध्येता थे. उन्हें हिंदी, संस्कृत, उर्दू और फारसी भाषाओं का ज्ञान था. उन्होंने पुलिसिंग और दर्शन से संबंधित कई पुस्तकों का लेखन भी किया.


उनके निधन से देश ने एक अनुभवी पुलिस अधिकारी, विद्वान और कुशल प्रशासक को खो दिया है. देश एवं पुलिस सेवा में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा. क्षेत्रवासियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही