Search

 
 
 

Simdega News: महिला विश्व हॉकी कप के लिए भारतीय टीम में झारखंड की 4 बेटियां का चयन

झारखंड के लिए गर्व पल आया है. हॉकी इंडिया ने 15 से 30 अगस्त 2026 तक नीदरलैंड्स और बेल्जियम में आयोजित होने वाले एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम में झारखंड की चार खिलाड़ियों को जगह मिली है
 
सिमडेगा जिला की खबरें
  • सिमडेगा की सलीमा टेटे होंगी कप्तान, जिले की 3 खिलाड़ियों का चयन

Simdega: झारखंड के लिए गर्व पल आया है. हॉकी इंडिया ने 15 से 30 अगस्त 2026 तक नीदरलैंड्स और बेल्जियम में आयोजित होने वाले एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम में झारखंड की चार खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिनमें सिमडेगा की तीन बेटियां शामिल हैं. सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि सिमडेगा की सलीमा टेटे को भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी सौंपी गई है.

 

विश्व कप टीम में झारखंड से सलीमा टेटे (कप्तान), निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग का चयन हुआ है. इनमें सलीमा, ब्यूटी और दीपिका सिमडेगा जिले से हैं, जबकि निक्की प्रधान खूंटी की रहने वाली हैं. यह झारखंड के हॉकी इतिहास में पहली बार है जब विश्व कप जैसी सबसे बड़ी प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में एक साथ झारखंड के चार और सिमडेगा के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

हाल ही में भारतीय महील हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड में एफआईएच नेशंस कप जीत हासिल की थी. भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है. विश्व कप में भारत को पूल-डी में चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है. भारत अपने अभियान की शुरुआत 16 अगस्त को चीन के खिलाफ करेगा, जबकि 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका और 20 अगस्त को इंग्लैंड से मुकाबला होगा. सभी मैच नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन स्थित वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे.

 

हॉकी झारखंड ने इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि सरकार के प्रोत्साहन, बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था और हॉकी झारखंड के पारदर्शी चयन एवं मार्गदर्शन का परिणाम है कि राज्य के खिलाड़ी लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

 

इतना ही नहीं, पिछले सप्ताह घोषित एशियन गेम्स की भारतीय टीम में भी झारखंड के चार खिलाड़ियों को जगह मिली थी. वहीं जुलाई 2026 में घोषित सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर भारतीय महिला टीमों में झारखंड के 13 खिलाड़ी, जबकि पुरुष सब-जूनियर टीम में भी राज्य के एक खिलाड़ी का चयन हुआ है. यह झारखंड में हॉकी की मजबूत परंपरा और लगातार उभरती प्रतिभाओं का प्रमाण है.

 

हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, हॉकी सिमडेगा, हॉकी झारखंड तथा राज्य के खेल विभाग के पदाधिकारियों ने चयनित चारों खिलाड़ियों और पूरी भारतीय टीम को विश्व कप के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए शानदार प्रदर्शन की कामना की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही