Search

 
 
 

Simdega News: सिमडेगा में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा, जांच में जुटा प्रशासन

जिले में युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर कथित रूप से फर्जी सर्टिफिकेट बांटने का मामला सामने आया है. प्लस टू हाई स्कूल सिमडेगा के सभागार में “राम गोविंद ग्रुप कॉलेज” के नाम से आयोजित एक कार्यक्रम में छात्रों से 200 रुपये शुल्क लेकर प्रवेश परीक्षा पास कराने तथा नौकरी दिलाने का दावा किया जा रहा था.
 

Simdega: जिले में युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर कथित रूप से फर्जी सर्टिफिकेट बांटने का मामला सामने आया है. प्लस टू हाई स्कूल सिमडेगा के सभागार में “राम गोविंद ग्रुप कॉलेज” के नाम से आयोजित एक कार्यक्रम में छात्रों से 200 रुपये शुल्क लेकर प्रवेश परीक्षा पास कराने तथा नौकरी दिलाने का दावा किया जा रहा था.

 

कार्यक्रम में शामिल कुछ छात्रों और अभिभावकों को गतिविधियां संदिग्ध लगीं. इसके बाद मामले की जानकारी कोलेबिरा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी के माध्यम से विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी को दी गई. विधायक के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि मोहम्मद शमी आलम मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच में पूरे मामले को संदिग्ध पाया. इसके बाद प्रशासन को इसकी सूचना दी गई.

 

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया. उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ), अंचल अधिकारी तथा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान छात्रों से लिए गए 200 रुपये वापस कराए गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही कार्यक्रम से जुड़े तीन लोग मौके से फरार हो गए, जबकि तीन अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

 

पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि सर्टिफिकेट और नौकरी दिलाने के दावे कितने सही थे. फिलहाल मामले को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच चर्चा का माहौल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही