Search

 
 
 

Simdega News: सिमडेगा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 44 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

जिले में पुलिस महकमे को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना एवं कार्यालयों में पोस्टेड 44 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है.
 

Simdega: जिले में पुलिस महकमे को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना एवं कार्यालयों में पोस्टेड 44 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है.


जारी आदेश के अनुसार स्थानांतरित अधिकारियों में 13 पुलिस अवर निरीक्षक (पु०अ०नि०) तथा 31 सहायक अवर निरीक्षक (स०अ०नि०) शामिल हैं. लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि अनुसंधान कार्यों की गुणवत्ता में सुधार, मामलों का त्वरित निष्पादन तथा प्रशासनिक दक्षता को और मजबूत किया जा सके.़


आदेश में कहा गया है कि यह तबादला बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण एवं आम लोगों को त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है. सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही