Search

 
 
 

Simdega News : शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म व गर्भपात कराने का आरोपी गिरफ्तार

imdega News : सिमडेगा पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर जबरन यौन संबंध बनाने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अभियुक्त आदर्श डुंगडुंग को गुरुवार को जेल भेज दिया गया.
 
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस अधिकारी.

Simdega News : सिमडेगा पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर जबरन यौन संबंध बनाने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अभियुक्त आदर्श डुंगडुंग पर महिला के साथ मारपीट करने आरोप भी है. पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया.

इसे भी पढ़ें


इस संबंध में पीड़िता ने 10 अगस्त को महिला थाना में आवेदन देकर घोंचोटोली दीप नगर निवासी आदर्श डुंगडुंग के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. महिला थाना में कांड संख्या 28/2026 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की.


मामले में कर्रवाई के लिए सीनियर डीएसपी (मुख्यालय) के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. टीम ने छापेमारी कर आदर्श डुंगडुंग को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही