Search

 
 
 

Simdega News : ट्रेलर के धक्के से अधेड़ की मौत, चालक गिरफ्तार

Simdega News : सिमडेगा थाना क्षेत्र के प्रिंस चौक के पास मंगलवार की रात ट्रेलर की चपेट में आकर एक अधेड़ की मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया. मृतक की पहचान राम रतन राय के रूप में हुई.
 
गिरफ्तार ट्रेलर चालक के साथ पुलिस अधिकारी.

Simdega News : सिमडेगा थाना क्षेत्र के प्रिंस चौक के पास मंगलवार की रात ट्रेलर की चपेट में आकर एक अधेड़ की मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया. मृतक की पहचान राम रतन राय के रूप में हुई. वह सोनार टोली स्थित एक गैरेज की कर्मचारी था. पुलिस ने ट्रेलर का पीछा कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

सिमडेगा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें


मिली जानकारी के अनुसार, राम रतन राय होटल से खाना खाकर पैदल अपने आवास सोनार टोली लौट रहा था. तभी मेन रोड पर पीछे से आ रहे ट्रेलर (नंबर NL01K7013) की चपेट में आकर वह गंभीर रूप के घायल हो गया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल सदर अस्पताल, सिमडेगा पहुंचाया. वहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेलर का पीछा कर अरानी के पास पकड़ लिया. पुलिस ने ट्रेलर चालक जमशेदपुर के मानगो निवासी साधु गोप को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. वहीं, वाहन को भी जब्त कर लिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही