Search

 
 
 

Simdega News: गुमशुदा महिला व बच्चे बोकारो से सकुशल बरामद

कोलेबिरा थाना क्षेत्र से गुमशुदा हुई एक महिला एवं उसके बच्चे को सिमडेगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बोकारो से सकुशल बरामद किया है. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया.
 
सिमडेगा जिला की खबरें

Kolebira/ Simdega: कोलेबिरा थाना क्षेत्र से गुमशुदा हुई एक महिला एवं उसके बच्चे को सिमडेगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बोकारो से सकुशल बरामद किया है. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया. 

Uploaded Image
जानकारी के अनुसार, 3 जुलाई को कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला एवं उसके बच्चे के गुमशुदा होने की सूचना पुलिस को मिली थी. मामला दर्ज करते हुए, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला एवं बच्चे की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया गया. तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर लगातार अभियान चलाया गया. 

 

इसे भी पढ़ें:


इसी क्रम में 5 जुलाई को पुलिस ने बोकारो से गुमशुदा महिला एवं उसके बच्चे को सकुशल बरामद किया.बरामदगी के बाद आवश्यक सत्यापन एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए महिला एवं बच्चे को उनके परिजनों को सौंपा. सिमडेगा पुलिस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं सहायता उनकी प्राथमिकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही