Search

 
 
 

Simdega News: हाथी प्रभावित क्षेत्रों का विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने लिया जायजा

कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने बोलबा एवं ठेठईटांगर प्रखंड के रेंगारिह और समसेरा पारिश क्षेत्र का दौरा कर जंगली हाथियों से प्रभावित गांवों की स्थिति का जायजा लिया.
 
सिमडेगा जिला की खबरें

Simdega: कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने बोलबा एवं ठेठईटांगर प्रखंड के रेंगारिह और समसेरा पारिश क्षेत्र का दौरा कर जंगली हाथियों से प्रभावित गांवों की स्थिति का जायजा लिया.

Uploaded Image

कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने नुकसान का लिया जायजा

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर नुकसान की जानकारी ली. कई स्थानों पर हाथियों द्वारा बाउंड्री तोड़े जाने एवं किसानों की फसलों को भारी क्षति पहुंचने की बात सामने आई.

 

इसे भी पढ़ें:

 

ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए विधायक ने पटाखा, तेल, मोबिल सहित आवश्यक सामग्री का वितरण किया तथा सभी से सतर्क रहने, रात में समूह में रहने और वन विभाग के निर्देशों का पालन करने की अपील की.

 

उन्होंने आश्वासन दिया कि वन विभाग एवं जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर हाथियों के उत्पात पर नियंत्रण और प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, संजय कुजुर सहित ग्रामीण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही