Search

 
 
 

Simdega News : नवोदय विद्यालय परिवार ने दिवंगत छात्र ध्रुव कुमार के परिजनों को सौंपी सहायता राशि

Simdega : चतरा जिले के सिमरिया में विगत दिनों हुए दर्दनाक एयर एम्बुलेंस हादसे में कुल छह लोगों की मृत्यु हो गई थी. इस हादसे में जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र ध्रुव कुमार का भी असामयिक निधन हो गया था. इस घटना से विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई थी.
 
सिमडेगा जिला की खबरें

Simdega : चतरा जिले के सिमरिया में बीते दिनों हुए दर्दनाक एयर एम्बुलेंस हादसे में कुल छह लोगों की मृत्यु हो गई थी. इस हादसे में जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र ध्रुव कुमार का भी असामयिक निधन हो गया था. इस घटना से विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई थी.

 

 

Uploaded Image

 

 

इसा भी पढ़े...

 

दिवंगत छात्र के परिवार की सहायता के उद्देश्य से विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं व कर्मचारियों द्वारा सहयोग राशि एकत्रित की गई. इसी क्रम में सोमवार को विद्यालय के प्राचार्य संजय सिंहा ने मृतक छात्र की बहन शैली कुमारी को ₹23,800 की सहायता राशि प्रदान की.

 

इस अवसर पर प्राचार्य ने दिवंगत छात्र ध्रुव कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के साथ खड़ा है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह छोटी-सी सहायता परिवार के लिए संबल का कार्य करेगी.

 

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. सभी ने दिवंगत छात्र की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही