Search

 
 
 

Simdega News : घर में घुसकर महिला PDS डीलर को मारी गोली, हालत गंभीर, रिम्स रेफर

जिले में अपराधियों का हौसला दिन प्रतिदिन बुलंद होता जा रहा है. यहां कोलेबिरा थाना क्षेत्र के नवाटोली गांव में अपराधियों ने घर में घुसकर एक महिला पीडीएस डीलर को गोली मार दी. गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हुई है.
 

Simdega :  जिले में अपराधियों का हौसला दिन प्रतिदिन बुलंद होता जा रहा है. यहां कोलेबिरा थाना क्षेत्र के नवाटोली गांव में अपराधियों ने घर में घुसकर एक महिला पीडीएस डीलर को गोली मार दी. गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, अज्ञात अपराधी अचानक घर में घुसे और महिला पर गोली चला दी. जब तक लोग कुछ समझ पाते, अपराधी वहां से फरार हो गए. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर ही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही