Search

 
 
 

Simdega News: दूर-दराज के लोगों को जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं: SP श्रीकांत सुरेश राव

आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सुरेश राव खोटरे ने एक बड़ी पहल की है. अब जिले के दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्गों, दिव्यांगों और अन्य नागरिकों को अपनी शिकायत लेकर जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं होगी.
 

Simdega: आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सुरेश राव खोटरे ने एक बड़ी पहल की है. अब जिले के दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्गों, दिव्यांगों और अन्य नागरिकों को अपनी शिकायत लेकर जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं होगी. लोग अपने नजदीकी थाना या ओपी से ही वर्चुअल माध्यम के जरिए सीधे एसपी के समक्ष अपनी समस्या रख सकेंगे.

 

सिमडेगा एसपी श्रीकांत सुरेश राव खोटरे की पहल पर पुलिस ने “e-JanSamadhan” सुविधा शुरू की है. इसके माध्यम से आम नागरिक CCTNS प्रणाली के जरिए वर्चुअल रूप से सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी समस्याएं रख सकेंगे.

 

इसे भी पढ़ें:

 

एसपी की इस पहल का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को राहत देना है. खासकर बुजुर्गों, दिव्यांगों और किसानों को अब अपनी शिकायत लेकर जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं होगी. वर्तमान में धान रोपनी के मौसम को देखते हुए यह सुविधा ग्रामीणों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है.

 

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए लोगों को एक दिन पहले प्रभारी जन-शिकायत कोषांग के मोबाइल नंबर 9263693966, टोल फ्री नंबर 18003455023 या 06525-273122 पर संपर्क कर अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा. इसके अलावा, यदि संभव हो तो शाम 5 बजे तक अपना आवेदन एसपी के व्हाट्सऐप नंबर 9431116444 या जन-शिकायत कोषांग के मोबाइल नंबर पर भेजना होगा.

 

निर्धारित समय पर आवेदक अपने निकटतम थाना या ओपी में तैनात सामुदायिक पुलिसिंग पदाधिकारी के सहयोग से वर्चुअल माध्यम से एसपी के समक्ष अपनी समस्या रख सकेंगे. इसके बाद श्रीकांत सुरेश राव खोटरे संबंधित थाना या ओपी प्रभारी को शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर त्वरित निष्पादन करने का निर्देश देंगे.

 

जन-शिकायत कोषांग द्वारा सभी शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और उनके निष्पादन की साप्ताहिक समीक्षा भी की जाएगी. जनवरी से जून 2026 तक आयोजित जनसमाधान कार्यक्रमों में 105 लोगों ने एसपी के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से 100 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही