Search

 
 
 

Simdega News : बानो में अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Simdega News :पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से लकड़ी लादकर सौदे के रास्ते बसिया की ओर ले जाया जा रहा है. सूचना पर बानो थाना प्रभारी सशस्त्र बल के साथ कार्रवाई के लिए निकले.
 
सिमडेगा पुलिस

Simdega News : बानो थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध लकड़ी के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन को जब्त किया है. वाहन से करीब 400 पीस सेमर की लकड़ी बरामद की गई है. मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

 

 

पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से लकड़ी लादकर सौदे के रास्ते बसिया की ओर ले जाया जा रहा है. सूचना पर बानो थाना प्रभारी सशस्त्र बल के साथ कार्रवाई के लिए निकले. 

 

इसी दौरान उकौली जंगल के समीप संदिग्ध पिकअप (JH01CR-3951) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा. पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया.तलाशी के दौरान वाहन से करीब 400 पीस चीरकर रखी गई सेमर की लकड़ी बरामद हुई. पुलिस ने पिकअप और लकड़ी जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया.

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नंदलाल साहू, पिता खिरोधर साहू, निवासी डोलोंगसेरा, थाना बसिया, जिला गुमला के रूप में हुई है. इस संबंध में बानो थाना कांड संख्या 31/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(4)/3(5) और भारतीय वन अधिनियम की धारा 41/42/33 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

 

पुलिस के मुताबिक, मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही