Search

 
 
 

Simdega News: मुहर्रम जुलूस के दौरान संभावित उपद्रवियों से निपटने के पुलिस तैयार

सिमडेगा पुलिस मुहर्रम जुलूस के दौरान संभावित उपद्रवियों से निपटने के लिए तैयार है. एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर गुरुवार को सिमडेगा पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल आयोजित की गई. इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उपद्रवियों से निपटने के लिए अभ्यास किया.
 

Simdega: सिमडेगा पुलिस मुहर्रम जुलूस के दौरान संभावित उपद्रवियों से निपटने के लिए तैयार है. एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर गुरुवार को सिमडेगा पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल आयोजित की गई. इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उपद्रवियों से निपटने के लिए अभ्यास किया. पुलिस जवानों ने उपद्रवियों से निपटने के अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया. 


मॉक ड्रिल में पुलिस ने वाटर कैनन, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़ने और फायरिंग का अभ्यास किया गया. डीएसपी हेड क्वार्टर रणवीर सिंह ने पुलिस कर्मियों को भीड़ प्रबंधन के लिए ब्रीफ किया और उन्हें बताया कि कैसे उपद्रवियों से निपटना है. 


डीएसपी सिमडेगा ने बताया कि मुहर्रम जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों से निपटने के लिए यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई. उन्होंने ने बताए कि हर परिस्थितियों से निपटने के लिए सिमडेगा पुलिस पूरी तरह तैयार है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही