Search

 
 
 

Dhanbad News: SAIL सब-स्टेशन में कर्मचारी पर हमला, कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

झरिया के पाथरडीह थाना क्षेत्र स्थित सेल चासनाला ईएमई विभाग के विद्युत सब-स्टेशन में कार्यरत एक कर्मचारी के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों में भारी आक्रोश है.
 

Dhanbad: झरिया के पाथरडीह थाना क्षेत्र स्थित सेल चासनाला ईएमई विभाग के विद्युत सब-स्टेशन में कार्यरत एक कर्मचारी के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों में भारी आक्रोश है. घटना के विरोध में सेल कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात करीब 12 बजे चार युवक विद्युत सब-स्टेशन परिसर में पहुंचे और वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी सत्यजीत राय के साथ कथित रूप से मारपीट की. हमले में सत्यजीत राय गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरी घटना सब-स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. 

 

आरोप है कि कांड्रा क्षेत्र के चार युवकों ने सत्यजीत राय के साथ लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की और उनका सोने का चेन एवं मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए.घटना की जानकारी मिलते ही सेल कर्मियों और अधिकारियों में रोष फैल गया. कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कामकाज का बहिष्कार कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. 

 

प्रदर्शन कर रहे कर्मियों का कहना है कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रबंधन और प्रशासन की जिम्मेदारी है. ऐसी घटनाओं से कर्मचारियों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है.

 

सेल प्रबंधन ने मामले की शिकायत पुलिस को सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की है.वहीं कर्मियों ने भी दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी, कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग उठाई है.

 

फिलहाल पाथरडीह थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही