Search

 
 
 

Dhanbad News: प्रिंस खान गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, अवैध हथियार और कारतूस बरामद

धनबाद पुलिस ने चिरकुंडा थाना क्षेत्र से एक शख्स को अवैध हथियार और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मो. रिजवान सिद्दीकी (45 वर्ष) निरसा थाना क्षेत्र के वृंदावनपुर का निवासी है और कुख्यात प्रिंस खान संगठित आपराधिक गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है. यह जानकरी गुरुवार को ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने प्रेस वार्ता कर दी.
 

Dhanbad: धनबाद पुलिस ने चिरकुंडा थाना क्षेत्र से एक शख्स को अवैध हथियार और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मो. रिजवान सिद्दीकी (45 वर्ष) निरसा थाना क्षेत्र के वृंदावनपुर का निवासी है और कुख्यात प्रिंस खान संगठित आपराधिक गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है. यह जानकरी गुरुवार को ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने प्रेस वार्ता कर दी.

इसे भी पढ़ें:

उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में अपने एक परिचित के घर में अवैध हथियार और गोलियां जमा कर रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद विशेष छापेमारी टीम का गठन कर कार्रवाई की गई.

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, 33 जिंदा कारतूस तथा हथियारों की खरीद-बिक्री से संबंधित बातचीत वाला एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया. बरामद हथियारों में एक 9 एमएम पिस्टल मैगजीन सहित तथा एक 7.65 एमएम देशी पिस्टल मैगजीन सहित शामिल है. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि जेल में बंद अफजल अमन के निर्देश पर हथियार और कारतूस जमा किए जा रहे थे.

 

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आने वाले दिनों में रेलवे टेंडर से जुड़े ठेकेदारों को प्रिंस खान गिरोह के नाम पर धमकाकर रंगदारी वसूलने की साजिश रची जा रहे थे. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चिरकुंडा थाना में आर्म्स एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों और हथियारों के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.

 

ग्रामीण एसपी ने कहा कि समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने संभावित आपराधिक घटना को टाल दिया है. उन्होंने कहा कि जिले में संगठित अपराध और रंगदारी गिरोहों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही