Simdega News : सिमडेगा। शहर के नीचे बाजार स्थित होटल वृंदावन के बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो चोरी हो गई. स्कॉर्पियो सरकारी योजना में कार्यरत कर्मियों की है. बताया गया कि कर्मी स्कॉर्पियो को होटल के बाहर खड़ी कर आराम करने के लिए होटल के अंदर चले गए थे. इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर वाहन की चोरी कर ली. चोरी की पूरी वारदात होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
इसे भी पढ़ें
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और चोरी गए वाहन की तलाश कर रही है.

