Search

 
 
 

Simdega News: पिता की हत्या के आरोप में पुत्र गिरफ्तार, हत्या की वजह बना गाली-गलौज

जिले के जलडेगा थाना पुलिस ने पिता की हत्या मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल दिया है. सोमवार को जलडेगा थाना परिसर में सर्किल इंस्पेक्टर भिखारी राम ने प्रेस वार्ता में बताया कि 3 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
 
सिमडेगा जिला की खबरें

Simdega: जिले के जलडेगा थाना पुलिस ने पिता की हत्या मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल दिया है. सोमवार को जलडेगा थाना परिसर में सर्किल इंस्पेक्टर भिखारी राम ने प्रेस वार्ता में बताया कि 3 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

Uploaded Image

पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार


लिखित आवेदन में टिनगिना बगीचा टोली निवासी सनी साय (21) पर अपने पिता फेकू साय उर्फ सुंदर साय की मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया गया था.

 

इसे भी पढ़ें:

 

वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सनी साय को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि 1 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे वह जंगल से बैल चराकर घर लौटा था. इसी दौरान उसके पिता शराब के नशे में उसे गाली-गलौज करने लगे. गुस्से में आकर उसने अपने पिता के साथ लात-घूंसों से मारपीट कर दी,जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही