Search

 
 
 

Simdega News: जनजातीय गरीमा उत्सव के तहत पंचायतों में विशेष शिविर

जनजातीय गरीमा उत्सव के अंतर्गत “जनभागीदारी- सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के तहत जिले के विभिन्न पंचायत भवनों में विशेष शिविर आयोजित किए गए.
 

Simdega: जनजातीय गरीमा उत्सव के अंतर्गत “जनभागीदारी- सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के तहत जिले के विभिन्न पंचायत भवनों में विशेष शिविर आयोजित किए गए. यह शिविर सिमडेगा प्रखंड के सेवई, कोचेडेगा एवं गरजा पंचायत भवन, जलडेगा प्रखंड के पतिअम्बा, बानो प्रखंड के कोनसोदे, ठेठईटांगर प्रखंड के कोरोमिया, कोलेबिरा प्रखंड के टूटीकेल तथा पाकरटांड़ प्रखंड के सिकरियाटांड़ पंचायत भवन में लगाए गए.

 

कार्यालय समेकित जनजाति विकास अभिकरण (ITDA), सिमडेगा के तत्वावधान में आयोजित इन शिविरों में लगभग 500 से 600 ग्रामीणों की सहभागिता रही. शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया. अधिकारियों ने ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने एवं जागरूक रहने की अपील की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही