Ramgarh: रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के दुलमी प्रखंड के बोंगाई गांव के 30 वर्षीय दिव्यांग उमेश गंझू भी अपनी शिकायत में ट्राईसाईकिल की मांग लेकर पहुंचे. उपायुक्त ने उनकी शिकायत को संवदेनशीलता के साथ सुना और समस्या पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया. दिव्यांग को ‘ऑन द स्पॉट’ ट्राईसाईकिल मुहैया कराया गया.
ट्राईसाईकिल मिलने पर भावुक होते हुए उमेश गंझू ने सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, यह सिर्फ एक साइकिल नहीं है, बल्कि मेरे लिए बैसाखी मुक्त आत्मनिर्भर जीवन की नई शुरुआत है. जनता दरबार में इतनी जल्दी मेरी सुनवाई होगी, इसकी मुझे उम्मीद नहीं थी.
इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य ही यही है कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की समस्याओं का बिना किसी कागजी लेटलतीफी के तुरंत समाधान किया जा सके. हर जरूरतमंद और दिव्यांगजन को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

