Search

 
 
 

Deoghar News : महिला चाय दुकानदार की सिर कुचलकर हत्या, दुकान में मिला शव

कुंडा के पास चाय दुकान चलाने वाली महिला माला देवी (60 वर्ष) की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई.  मंगलवार की सुबह महिला का शव दुकान से बरामद किया गया. अपराधियों ने सिर व चेहरा कुचलकर वारदात को अंजाम दिया है.
 
घटनास्थल पर जुटी भीड़ व जांच करती पुलिस.

Deoghar : देवघर नगर थाना क्षेत्र के कुंडा के पास चाय दुकान चलाने वाली महिला माला देवी (60 वर्ष) की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई.  मंगलवार की सुबह महिला का शव दुकान से बरामद किया गया. अपराधियों ने सिर व चेहरा कुचलकर वारदात को अंजाम दिया है. सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों व राहगीरों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त कुदाल व अन्य सामान जब्त किये हैं.


सूचना मिलने पर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह, फॉरेंसिक टीम, नगर थाना व कुंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार रात की है. मृतका माला देवी मूल रूप से सारवां थाना क्षेत्र के लखोरिया भालूवाही गांव की रहने वाली थी. वर्तमान में वह रिखिया थाना क्षेत्र के बंधा में घर बनाकर रहती थी. करीब दो महीने से वह कुंडा थाना के पास चाय की दुकान चला रही थी. वह रात में दुकान में ही सोती थी.

 

 

सुबह बेटी को मिली मां की हत्या की सूचना


किसी व्यक्ति ने मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे माला देवी की बेटी को फोन कर घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे. पुलिस को भी सूचना दी गई. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दुकान की दीवारों पर भी खून के छींटे पड़े हुए हैं. महिला की हत्या नृशंस तरीके से की गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.


इधर, घटना के बाद से मृतका के पति शिव यादव के फरार होने की बात कही जा रही है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.  आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. घटनास्थल देवघर-सारठ मुख्य पथ पर होने के कारण वहां काफी भीड़ जुट गई थी. जाम की स्थिति नहीं बने, इसके लिए यातायात पुलिस को तैनात किया गया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही