Search

 
 
 

Deoghar News  : बाबा मंदिर परिसर में चला विशेष सफाई अभियान

मंगलवार सुबह बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रशासन की ओर से शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से विशेष सफाई अभियान चलाया गया.
 
  • प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों ने मिलकर किया श्रमदान, स्वच्छता बनाए रखने की ली शपथ

Deoghar  : मंगलवार सुबह बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रशासन की ओर से शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से विशेष सफाई अभियान चलाया गया. डीसी शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर सुबह साढ़े पांच बजे से शुरू हुए इस अभियान में बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर समेत आसपास के प्रमुख धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों की व्यापक सफाई की गई. 

 

 

Uploaded Image

 

अभियान के दौरान शिवगंगा, मानसिंघी तालाब, नेहरू पार्क, जलसार और आसपास के इलाकों में विशेष रूप से साफ-सफाई कर प्लास्टिक और कचरे को हटाया गया. प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना तथा देवघर को प्लास्टिक मुक्त शहर के रूप में विकसित करना है.

 

अधिकारियों ने स्वयं उठाया झाड़ू


सफाई अभियान में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने खुद झाड़ू लगाकर और कचरा उठाकर श्रमदान किया. इस दौरान डीडीसी पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, एसडीओ रवि कुमार, एसडीपीओ अशोक कुमार समेत कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

 

सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों की रही सक्रिय भागीदारी


डीसी की अपील पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, तीर्थ पुरोहितों और सामाजिक संस्थाओं ने अभियान में भाग लिया. सभी ने मिलकर स्वच्छ देवघर और प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का संकल्प दोहराया. उपस्थित प्रतिनिधियों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ भी ली.अभियान में पंडा धर्मरक्षिणी सभा, चैंबर ऑफ कॉमर्स, रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला खेल प्राधिकरण, इनर व्हील क्लब, रोटरी क्लब, लोक प्रेरणा समाधान, लायन्स क्लब समेत कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने सक्रिय सहयोग दिया.

 

सामूहिक श्रमदान को डीसी ने बताया प्रेरणादायक


अभियान की सफलता पर डीसी शशि प्रकाश सिंह ने सभी नागरिकों, अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों का एक साथ आकर श्रमदान करना प्रेरणादायक पहल है. प्रशासन भविष्य में भी देवघर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान चलाता रहेगा. साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही