Search

 
 
 

झारखंड के सौर ऊर्जा उत्पादन में 27% की बढ़ोतरी, 22.54 मिलियन यूनिट पहुंचा कुल उत्पादन

झारखंड में सौर ऊर्जा के वार्षिक उत्पादन में 27.77 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य का कुल सौर ऊर्जा उत्पादन 17.64 मिलियन यूनिट (एमयू) था, जो वित्तीय वर्ष 2025-26 में बढ़कर 22.54 एमयू तक पहुंच गया है. सौर ऊर्जा संयंत्रों की क्षमता में लगातार हो रहे विस्तार और ग्रिड कनेक्टिविटी में सुधार के चलते उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.
 
  • - ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है राज्य

Ranchi : झारखंड में सौर ऊर्जा के वार्षिक उत्पादन में 27.77 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य का कुल सौर ऊर्जा उत्पादन 17.64 मिलियन यूनिट (एमयू) था, जो वित्तीय वर्ष 2025-26 में बढ़कर 22.54 एमयू तक पहुंच गया है. सौर ऊर्जा संयंत्रों की क्षमता में लगातार हो रहे विस्तार और ग्रिड कनेक्टिविटी में सुधार के चलते उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

 

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार, केवल मार्च 2026 में ही झारखंड का सौर ऊर्जा उत्पादन 1.51 एमयू दर्ज किया गया है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 2.72 प्रतिशत अधिक है. 

 

इसके साथ ही झारखंड में कुल रिन्यूएबल ऊर्जा का उत्पादन 8.28 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 74.12 एमयू पहुंच गया है. वर्ष 2025-26 के दौरान देश में कुल सौर ऊर्जा उत्पादन में 31.21 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है. 

 

इस दौरान 1.74 लाख एमयू उत्पादन हुआ. जबकि 2024-25 में उत्पाद 1.33 लाख मिलियन यूनिट था. देश का कुल रिन्यूएबल ऊर्जा उत्पादन 14.02 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 3.82 लाख एमयू पहुंच गया है.

 

पूर्वी भारत के राज्यों के कुल उत्पादन 1139 एमयू में ओडिशा की सबसे अधिक 61.57 प्रतिशत हिस्सेदारी है. 2025-26 में ओडिशा में 701.77 एमयू रिन्यूएबल ऊर्जा का उत्पादन हुआ जबकि पश्चिम बंगाल में 25.81 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ 294.15 एमयू का उत्पादन दर्ज किया गया है. इस पूरे परिदृश्य में झारखंड के सौर ऊर्जा क्षेत्र में दर्ज की गई 27.77 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि राज्य की रिन्यूएबल प्राथमिकताओं को सही दिशा में आगे बढ़ने को लेकर सकारात्मक संदेश है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही