Search

 
 
 

Dhanbad News : विधायक रागिनी सिंह के समर्थन में उतरे कार्यकर्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष का पुतला फूंका

रागिनी सिंह के खिलाफ भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय द्वारा दिए गए कथित अपमानजनक बयान को लेकर धनबाद की राजनीति गरमा गई है. विधायक के समर्थकों व महिला कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया.
 
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय का पुतला दहन करतीं पार्टी की महिला कार्यकर्ता व अन्य.

Dhanbad : झरिया विधायक रागिनी सिंह के खिलाफ भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय द्वारा दिए गए कथित अपमानजनक बयान को लेकर धनबाद की राजनीति गरमा गई है. विधायक के समर्थकों व महिला कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया. भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग उठाई.


प्रदर्शनकारियों ने श्रवण राय मुर्दाबाद, महिला विरोधी सोच बंद करो, नारी सम्मान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगाए. बताया जा रहा है कि हाल ही में सांसद ढुल्लू महतो की आभार यात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने अपनी ही पार्टी की विधायक रागिनी सिंह के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. बयान सामने आने के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ताओं व विधायक समर्थकों में नाराजगी बढ़ गई थी.

 


प्रदर्शन में शामिल महिला नेत्री रश्मि पांडेय व सुनीता साहू ने कहा कि श्रवण राय लगातार महिलाओं के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं, जिससे महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचती है. इस बार उन्होंने सार्वजनिक मंच से अपनी ही पार्टी की विधायक के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है. विधायक रागिनी सिंह लगातार झरिया विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाती रही हैंऐसे जनप्रतिनिधि के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही