Search

 
 
 

Dhanbad News : सीसीआर डीएसपी ने मंडल कारा की सुरक्षा का लिया जायजा, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

सीसीआर डीएसपी सुमित कुमार पुलिस बल के साथ मंडल कारा पहुंचे और वहां की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया. उन्होंने जेल परिसर में अंदर और बाहर की सुरक्षा, पुलिस बल की गतिविधियों व उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों की गहन जांच की.
 
जेल परिसर में तैनात पुलिस अधिकारियों व जवानों को निर्देश देते सीसीआर डीएसपी.

Dhanbad : धनबाद जिला पुलिस प्रशासन की ओर से मंगलवार को धनबाद मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया. एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर सीसीआर डीएसपी सुमित कुमार पुलिस बल के साथ मंडल कारा पहुंचे और वहां की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया. उन्होंने जेल परिसर में अंदर और बाहर की सुरक्षा, पुलिस बल की गतिविधियों व उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों की गहन जांच की.

 


डीएसपी ने जेल के मुख्य द्वार, सुरक्षा बैरिकेडिंग, प्रहरी व्यवस्था, आगंतुकों की जांच प्रक्रिया और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी की स्थिति का निरीक्षण किया. उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व जवानों को सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने का निर्देश दिया.कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जेल परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच करने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया. रात्रि गश्ती व निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही