Search

 
 
 

Dhanbad News : कतरास हटिया में चला निगम का बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने पर दुकानदारों ने किया हंगामा

नगर निगम व कतरास अंचल प्रशासन की टीम पुलिस के साथ बुलडोजर लेकर कतरास हटिया पहुंची और अवैध निर्माण को ध्वस्त करना शुरू किया. इस कार्रवाई इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. दुकानदारों व आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.
 
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम का विरोध करते दुकानदार.

Dhanbad : धनबाद नगर निगम की टीम ने मंगलवार को कतरास बाजार हटिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. नगर निगम व कतरास अंचल प्रशासन की टीम पुलिस के साथ बुलडोजर लेकर हटिया पहुंची और अवैध निर्माण को ध्वस्त करना शुरू किया. इस कार्रवाई इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. दुकानदारों व आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.


बताया जा रहा है कि हटिया क्षेत्र में लंबे समय से अवैध दुकानें बनाकर कारोबार किया जा रहा था. नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, संबंधित लोगों को पहले ही अतिक्रमण हटाने व अवैध निर्माण रोकने की चेतावनी दी गई थी. इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया. अंत में प्रशासन को बुलडोजर चलाकर अवैध ढांचे को ध्वस्त करना पड़ा.

 


कार्रवाई के दौरान दुकानदार और उनके समर्थक विरोध पर उतर आए. कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई. बहस के दौरान धक्का-मुक्की व हाथापाई की नौबत आ गई. पुलिस जवानों ने स्थिति को नियंत्रित किया और किसी तरह मामले को शांत कराया. नगर निगम की इस कार्रवाई से कतरास बाजार में अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही