Search

 
 
 

Ranchi News : कृषि मंत्री ने बेड़ो में बहुप्रतीक्षित सड़क योजनाओं का किया शिलान्यास

मांडर विधानसभा क्षेत्र के बेड़ो प्रखंड में मंगलवार को विकास को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण एवं बहुप्रतीक्षित सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक नृत्य और फूल-मालाओं के साथ मंत्री का जोरदार स्वागत किया.
 

Ranchi : मांडर विधानसभा क्षेत्र के बेड़ो प्रखंड में मंगलवार को विकास को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण एवं बहुप्रतीक्षित सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक नृत्य और फूल-मालाओं के साथ मंत्री का जोरदार स्वागत किया.

 

शिलान्यास की गई योजनाओं में सिंगारसराय से कैरो तक 1.230 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य शामिल है, जिसकी लागत करीब 1 करोड़ 24 लाख रुपये है. इसके अलावा ग्राम लमकाना में पैरो उरांव के घर से सरना स्थल तक पीसीसी पथ और पंचायत नेहालू के ग्राम रोगो में बबलू किराना स्टोर से ग्रोटो होते हुए मिशन तालाब तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया.

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से जो वादे किए गए थे, उन्हें अब धरातल पर उतारा जा रहा है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी.

 

मंत्री ने कहा कि मांडर विधानसभा में विकास की गंगा लगातार बहती रहेगी और सभी योजनाओं को गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ समय पर पूरा कराया जाएगा. कार्यक्रम में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष करमा उरांव, जिला परिषद सदस्य बेरोनिका उरांव, उप प्रमुख मोदसिर हक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही