Search

 
 
 

Ranchi News: मानसून को लेकर रांची नगर निगम अलर्ट, नालों की सफाई का चल रहा विशेष अभियान

मानसून आने से पहले रांची नगर निगम सभी वार्डों में साफ सफाई अभियान चला रही है. जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों के छोटे-बड़े नालों की सफाई की जा रही है. नगर निगम के अनुसार बारिश के मौसम में जल जमाव की समस्या को रोकना एवं जल निकासी की व्यवस्था को बनाए रखना शामिल है.
 

Ranchi: मानसून आने से पहले रांची नगर निगम सभी वार्डों में साफ सफाई अभियान चला रही है. जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों के छोटे-बड़े नालों की सफाई की जा रही है. नगर निगम के अनुसार बारिश के मौसम में जल जमाव की समस्या को रोकना एवं जल निकासी की व्यवस्था को बनाए रखना शामिल है. नगर निगम छोटे-बड़े नालों की सफाई युद्ध स्तर पर कर रहा है. 


इसके लिए बार बीट प्लान भी तैयार किया गया है. इस अभियान के अंतर्गत सभी जाम नालियों की सफाई किए जा रहे है. बड़े नालों से गाद हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. नॉन फंक्शनल को फंक्शनल बनाने का कार्य भी किए जा रहे है. ग्रास काटिंग, ब्लीचिंग पाउडर एवं एंटी लार्वा दावा का छिड़काव लगातार कराया जा रहा है. ताकि मच्छरों से होने वाले बीमारियों को रोका जा सके.


मानसून के दौरान जल निकासी व्यवस्था बाधित नहीं हो. इसके लिए आधुनिक मशीनों एवं संसाधनों का उपयोग किए जा रहे है. नालों की सफाई के लिए सुपर शक्कर मशीन, स्कीड लोडर, डिसिक्टिंग मशीन के माध्यम से  विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कार्य कराया जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही