Search

 
 
 

Simdega News: सिमडेगा में चला मीट व चिकन दुकानों में विशेष जांच अभियान

सिमडेगा के शहरी क्षेत्रों में मीट व चिकन दुकानों में नगर परिषद एवं खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चलाया. इस अभियान का उद्देश्य लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना था.
 
सिमडेगा जिला की खबरें
  • बिना लाइसेंस धारी दुकानदारों को दी गई चेतावनी

Simdega: सिमडेगा के शहरी क्षेत्रों में मीट व चिकन दुकानों में नगर परिषद एवं खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चलाया. इस अभियान का उद्देश्य लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना था.

Uploaded Image

मीट व चिकन दुकानों में विशेष जांच अभियान

अभियान के दौरान मीट एवं चिकन दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों की जानकारी दी गई. दुकानदारों को नगर परिषद् से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेने, वैध खाद्य सुरक्षा लाइसेंस लेने तथा मानकों को पूर्ण रूप से पालन करने का सख्त निर्देश दिया गया. साथ ही भविष्य में बिना वैध खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के व्यापार (अवैध व्यवसाय) नहीं करने की चेतावनी दी गई.

 

इसे भी पढ़ें:

 

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता, खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम  2006, कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले में नियमित रूप से ऐसे संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं. अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि खाद्य पदार्थों की मिलावट अथवा नियमों के उल्लंघन की सूचना संबंधित विभाग को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही