Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

Simdega :  सलडेगा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में किशोर भारती, कन्या भारती और शिशु भारती के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई. बता दें कि श्रीहरि वनवासी विकास समिति, रांची द्वारा संचालित सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर सलडेगा में विद्यार्थियों को लोकतंत्र के विषय में जागरूक करने और छात्रों की नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए बाल संसद का गठन किया गया था. बैलेट पेपर से छात्रों में से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया. शनिवार को निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई. साथ ही पुष्पगुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें :पाकुड़:">https://lagatar.in/pakur-dozens-of-people-including-former-mla-block-chief-left-jmm-and-joined-bjp/">पाकुड़:

पूर्व विधायक,प्रखंड़ प्रमुख सहित दर्जनों लोगों ने झामुमो छोड़ थामा भाजपा का दामन

निर्वाचित होने पर विद्यार्थियों में देखा गया जोश 

लोकतांत्रिक तरीके से चुने जाने का जोश और उमंग विद्यार्थियों के चेहरे पर साफ देखा जा रहा था. किशोर भारती के चुनाव में विजेता हुए सुमंत सिंह, यश कुमार सिंह, कृष्णा कुमार, गौरव प्रधान, आर्यन बड़ाईक और चंद्रमा सिंह जबकि कन्या भारती से बहन ममता बरवा, खुशी राज, अन्नपूर्णा कुमारी, महक कुमारी, भारती कुमारी और मनीषा सुरीन और शिशु भारती से सिद्धार्थ राम, मुस्कान कुमारी, देवीना कच्छप, बहन तमन्ना नाग, रामचंद्र यादव तथा परमानंद मांझी को प्रधानाचार्य ने शपथ दिलाई और पदभार ग्रहण कराया. इसे भी पढ़ें :आतंकवाद">https://lagatar.in/understand-terrorism-better-than-modi-rahul/">आतंकवाद

को मोदी से बेहतर समझता हूं : राहुल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही