Search

 
 
 

सिमडेगा : बकाया मजदूरी का भुगतान, झारखंड मजदूर यूनियन ने की पहल

 
Simdega/Kolebira:  जामताड़ा निवासी ठेकेदार अनवर अंसारी कोलेबिरा और बानो प्रखंड क्षेत्र के कई मजदूरों का पिछले एक वर्ष से भुगतान नहीं कर रहा था. फोन भी रिसीव नहीं कर रहा था. इसकी सूचना मजदूर नेता राजेश सिंह को मिली थी. सूचना मिलते ही मजदूर संघ ने ठेकेदार अनवर अंसारी को पकड़ा और बकाया मजदूरी का भुगतान करने को विवश किया. राजेश सिंह ने सिमडेगा जिले की जनता से अनुरोध किया कि बाहरी और अनजान ठेकेदार से बचकर रहें. स्थानीय ठेकेदार और स्थानीय मजदूरों से काम कराएं. काम में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दें जिससे उन्हें लोकल में ही रोजगार मिल जायेगा. मौके पर राजेश सिंह ने बताया कि कोलेबिरा और बानो प्रखंड क्षेत्र के कई मजदूरों का भुगतान बकाया था और ठेकेदार के द्वारा उन्हें शोषण किया जा रहा था. वहीं ठेकेदार अनवर अंसारी ने अपनी गलती स्वीकार की. कुछ लोगों का भुगतान किया गया जबकि बाकी लोगों का भी बकाया जल्द देने की बात कही. इसे भी पढ़ें-धनसार">https://lagatar.in/dhansar-five-lakh-rupees-recovered-from-ola-vehicle-fst-team-engaged-in-investigation/">धनसार

: ओला वाहन से पांच लाख बरामद, जांच में जुटी एफएसटी टीम
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही