Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, माहौल खराब नहीं करने का निर्देश

Simdega : कोलेबिरा थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि होली पर्व को पुलिस चौकस है. इंटरनेट मीडिया पर किसी भी प्रकार के भ्रामक पोस्ट नही करें और नाहीं शेयर करें. ऐसा करना संज्ञेय अपराध है. वहीं गांव घर में किसी प्रकार का मामला आता है तो प्रखंड और थाना के अधिकारी को सूचित करें. माहौल खराब करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी. वहीं अंचलाधिकारी हरीश कुमार ने कहा होली रंगों का त्योहार है. इसे आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं. ग्राम पंचायतों में किसी प्रकार का अवरोध नहीं हो, इसके लिए पंचायत प्रतिनिधि गंभीर रहें. इसे भी पढ़ें:गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-jmm-leaders-entered-the-civil-surgeons-office-and-assaulted-doctors-doctors-on-strike/">गढ़वा

: सिविल सर्जन कार्यालय में घुसकर झामुमो नेताओं ने की डॉक्टरों से मारपीट, हड़ताल पर डॉक्टर

शराब पीकर गाड़ी न चलायें- थाना प्रभारी

वहीं थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने कहा कि वाहन अधिक स्पीड में न चलाएं और शराब पीकर ना चलाएं. वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें. वहीं अंचलाधिकारी हरीश कुमार ने कहा कि किसी को जबरदस्ती रंग नहीं लगाना है. इस दौरान किसी प्रकार का कोई अनहोनी होने की सूचना मिलती है तो थाना को तुरंत सूचित करें. साथ ही 108 एंबुलेंस को दुर्घटना की जानकारी दे कर बुला सकते हैं. होली के दिन मोटरसाइकिल से हुड़दंग करने वालों का मोटरसाइकिल थाना में जब्त कर लिया जाएगा. होलिका दहन में किसी का किसी भी प्रकार का फसल को नष्ट नहीं करेंगे. होली के दिन डैम में गोताखोर भी मुस्तैद रहेंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/hhhh-2-4.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

बैठक में ये रहे मौजूद

मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंगे, प्रखंड प्रमुख दुतामि हेमरोम, मुखिया अंजना लकड़ा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सह बीस सूत्री सदस्य फिरोज अली, सांसद प्रतिनिधि चिंतामणि कुमार साहू, विभागीय सांसद प्रतिनिधि रणधीर कुमार, उप मुखिया संजीत कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नेल्सन सुलभ डुंगडुंग, बिनोद कुमार उर्फ डब्लू, अभिषेक कुमार, डोमटोली पंचायत समिति ज्योति कश्यप, अंसार अहमद मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:पारा">https://lagatar.in/para-medical-students-protesting-in-front-of-rims-superintendents-office-demanding-hostel-and-security/">पारा

मेडिकल छात्रों का रिम्स सुपरिटेंडेंट कार्यालय के समक्ष धरना, हॉस्टल व सुरक्षा की कर रहे मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही