Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : केरसई थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक

Advertisement
Advertisement
शांतिपूर्ण व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाएं त्योहार : थाना प्रभारी Kersai/Simdega: केरसई थाना परिसर में रविवार को होली, रमजान, चुनाव व इस्टर त्योहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें थाना प्रभारी नवीन कुमार ने उपस्थित शांति समिति के सदस्यों व ग्रामीणों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केरसई का इतिहास सदा ही सौहार्दपूर्ण व शांतिप्रिय रहा है. संयमित तरीके से होली का त्योहार मनाएं.त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर अपवाह फैलाने वालों से बचें. त्योहार के दौरान सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बना रहे इसका सभी को ध्यान रखना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी, आपसी सौहार्द्र बिगाड़ने वालों के बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दें ताकि उस पर त्वरित कार्यवाई की जा सके. साथ ही दोनों समुदाय के लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में उत्सव मनाने की अपील की. थाना प्रभारी ने आगामी चुनाव व लागू आचार संहिता के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा भी की. बैठक के बाद सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगा होली की शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-government-medicine-found-thrown-in-large-quantity-dc-gave-instructions-for-action/">गढ़वा

: बड़ी मात्रा में फेंकी हुई मिली सरकारी दवा, डीसी ने कार्रवाई के दिये निर्देश

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर जिप सदस्य मनोज कुमार, प्रखण्ड अध्यक्ष जेफ्रेंन केरकेट्टा, मुंस खेस्स, बसारत अंसारी, एसआई जितेंद्र टुडु, सत्या देवी, एमानुएल कुजूर, राहुल रोहित तिग्गा,पी एल बी विष्णु प्रसाद व उपेंद्र कुमार,पूर्व मुखिया बालासियुस खेस्स, समाजसेवी बसंत साहू, शम्भू प्रसाद, प्रणव कुमार, संजय मिश्रा, सुरेश प्रसाद, अरविंद यादव, राधेश्याम प्रसाद, राजेश कुमार, दिवाकर प्रसाद, मनु यादव, मनोज प्रसाद आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-चंदवा">https://lagatar.in/journalist-beaten-up-in-chandwa-bjp-takes-cognizance-of-continuous-news-demands-action-from-sp/">चंदवा

में पत्रकार की पिटाई मामला, लगातार की खबर पर बीजेपी ने लिया संज्ञान, एसपी से कार्रवाई की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही