Search

 
 
 

सिमडेगा : जनप्रतिनिधियों ने नहीं दिया ध्यान तो गांववालों ने खुद बना डाली सड़क

 
Simdega :  कोलेबिरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरसलोया पंचायत के सिजांग क्षेत्र और ऐडेगा पंचायत के रामजड़ी बस्ती क्षेत्र से मिलने वाली सड़क कई सालों से जर्जर स्थिति में है. इसकी मरम्मति के लिए ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से कितनी बार गुहार लगाई लेकिन हुआ कुछ भी नहीं. बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है. जब उनकी समस्या की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया तो ग्रामीणों ने खुद सड़क बनाने का फैसला किया. दोनों गांव के लोगों ने मिलकर श्रमदान किया और चंदा इकट्ठा करके सड़क को बना डाला. इसे भी पढ़ें :हरियाणा">https://lagatar.in/haryana-section-144-imposed-in-nuh-regarding-brajmandal-yatra-khattar-holds-meeting-with-dgp-and-cid-chief/">हरियाणा

: ब्रजमंडल यात्रा को लेकर नूंह में धारा 144 लागू, खट्टर ने DGP और CID चीफ के साथ  मीटिंग की
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/ssss-1-14.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

ग्रामीण चुनाव का करेंगे बहिष्कार

इस बाबत ग्रामीण रामेश्वर सिंह ने बताया कि रामजड़ी बस्ती में आगमन की काफ़ी असुविधा है. हम लोगों ने सांसद महोदय, विधायक महोदय को समस्या से अवगत कराया था, लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ भी नहीं मिला. ग्रामीणों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया है कि आने वाला चुनाव का चाहे विधानसभा हो चाहे लोकसभा का हो, वोट का बहिष्कार किया जाएगा. मौके पर छटन कुमार साहू, श्यामू नायक, रामेश्वर सिंह, हुलेश्वर नायक, दिनेश बड़ाइक, मंगेश्वर नायक, सहदेव नायक, डाडू नायक, लालू सिंह, रमेश सिंह ,महेश्वर सिंह,सुनील लोहरा, संतु साहू, कुल्लू साहू,विपिन डांग, राजू बड़ाईक, संजय साहू, लगन साहू, नगरू नायक समस्त ग्रामीण मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-bccl-workers-live-in-dilapidated-housing-risking-their-lives/">धनबाद:

जर्ज़र आवास में जान जोखिम में डालकर रहते हैं बीसीसीएल कर्मी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही