Simdega : कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा कथित मारपीट का मामला सामने आया है. इस संबंध में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के निवासी ट्रक चालक राज कुमार यादव ने सिमडेगा पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.
आवेदन में पीड़ित ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. मामले के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल है. इधर इस मामले में पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने कहा कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संज्ञान में लिया गया है. उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस उपाधीक्षक को जांच के आदेश दे दिए गए हैं. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे उचित कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment