Search

 
 
 

सिमडेगाः पुलिस ने डकैती कांड का किया खुलासा, क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट ने जताया आभार

फ्रंट के प्रदेश महासचिव प्रवीण कच्छप ने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों का संबंध अंतरराज्यीय गिरोह से है, जिसका भंडाफोड़ पुलिस ने कर दिया है.
 

Simdega : सिमडेगा जिले के संत तेरेसा चर्च में 8 जून को हुई डकैती का पुलिस प्रशासन ने खुलासा कर दिया है. इस कार्रवाई के लिए ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया है. फ्रंट ने विशेष रूप से सिमडेगा एसपी, डीएसपी और बोलबा थाना प्रभारी की सराहना की है. फ्रंट के प्रदेश महासचिव प्रवीण कच्छप ने कहा कि प्रशासन ने पूरी गंभीरता के साथ मामले को लिया और SIT का गठन कर अपराधियों को दबोच लिया. गिरफ्तार अपराधियों का संबंध अंतरराज्यीय गिरोह से है, जिसका भंडाफोड़ पुलिस ने कर दिया है. उन्होंने कहा कि इस घटना को सांप्रदायिक रंग देने की साजिश को फ्रंट ने नाकाम कर दिया.

फ्रंट के प्रदेश सचिव सह ठेठईटांगर पश्चिमी के जिप सदस्य अजय एक्का ने कहा कि फ्रंट हमेशा सामाजिक न्याय के पक्ष में खड़ा रहा है और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ मुखर होकर आंदोलन करता रहा है. समाज को जाति-धर्म में बांटने वालों को चिह्नित किया जाएगा और संविधान में प्रदत्त वर्ग, पंथ, जाति और धर्म के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की जाती रहेगी.

यह है मामला

8 जून की रात अपराधियों ने सिमडेगा के संत तेरेसा चर्च परिसर में घुसकर पल्ली पुरोहित और उनके सहयोगियों के साथ मारपीट की और उन्हें बंधक बनाकर करीब 6 लाख रुपये लूट लिये. इस घटना के बाद से इलाके के लोग दहशत में थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही