Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, अपराधियों पर नजर

Simdega : जिले के कोलेबिरा थाना क्षत्र में एसपी सौरभ कुमार के निर्देश पर पुलिस ने डुंगडुंग मोड़ के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया. खासकर दो पहिया वाहनों के डिक्की, वाहन के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट आदि की चेकिंग की गई. साथ ही वाहन चालकों का ब्रेथ एनेलाइजर टेस्ट भी किया गया. बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चालकों का चालान भी काटा गया. इसे भी पढ़ें– 77">https://lagatar.in/the-governor-sought-advice-from-the-attorney-general-regarding-the-bill-expanding-the-scope-of-77-percent-reservation/">77

प्रतिशत आरक्षण का दायरा बढ़ाने वाले विधेयक को लेकर राज्यपाल रमेश बैस ने अटॉर्नी जनरल से मांगी सलाह

शराब पीकर गाड़ी चलाने पर सख्त कार्रवाई- पुलिस

कोलेबिरा थाना पुलिस ने वाहन चालकों से शराब पीकर गाड़ी न चलाने की नसीहत दी. पुलिस ने सख्त हिदायत दी कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने कहा कि ड्राइवर वाहन के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही साथ हेलमेट पहन कर चलें. सड़क सुरक्षा नियम का पालन जरूर करें. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चेकिंग अभियान जारी रहेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही