Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : मवेशी लदे 10 पिकअप वैन को पुलिस ने किया जब्त, सात चालक हिरासत में, तीन फरार

Simdega / Kolebira :  सिमडेगा पुलिस को पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. कोलेबिरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने 46 मवेशी लदे 10 पिकअप वैन को जब्त किया है. साथ ही सात पिकअप वैन के चालकों को हिरासत में ले लिया है. वहीं तीन चालक फरार हो गये. जब्त किये गये सभी पिकअप वैन ओडिशा के हैं. पुलिस ने जब्त सभी पिकअप वैन को थाने लेकर आयी है.  पिकअप चालक से भी पूछताछ की जा रही है. (पढ़ें, उरूग्वे">https://lagatar.in/friendly-group-indian-mps-reached-uruguay-discussed-many-issues-in-bilateral-dialogue/">उरूग्वे

पहुंचा भारतीय सांसदों का मैत्रीय समूह, द्विपक्षीय संवाद में कई मुद्दों पर चर्चा)

गुप्त सूचना के आधार पर की गयी कार्रवाई

सिमडेगा एसपी सौरभ को गुप्त सूचना मिली थी कि मवेशी लदे 10 पिकअप वैन ओडिशा के राजगंगपुर से बिहार की तरफ जा रही है. जिसके बाद एसपी ने निर्देश पर कोलेबिरा पुलिस ने पशु तस्करों को पकड़ा. जब्त किये गये सभी पिकअप वैन में पांच से छह मवेशी लदे थे. बता दें कि सिमडेगा के रास्ते अक्सर पशुओं की तस्करी की जाती है. इसे भी पढ़ें : सिनेमाघरों">https://lagatar.in/adipurush-released-in-theatres-one-seat-in-the-theater-is-vacant-for-hanuman-ji/">सिनेमाघरों

में रिलीज हुई ‘आदिपुरुष’, थिएटर में एक सीट हनुमान जी के लिए खाली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही