Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : रवि हत्याकांड का खुलासा, जिससे शादी होने वाली थी उसी युवती ने रची साजिश

Simdega : रवि हत्याकांड का खुलासा, जिससे शादी होने वाली थी उसी लड़की ने रची साजिश सिमडेगा : केरसई निवासी रवि कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. एसडीपीओ ने बताया कि जिस युवती से रवि कुमार की शादी होने वाली थी उसी युवती ने हत्या की साजिश रची थी. कोलेबिरा थाना क्षेत्र के कटहलटांड भुडपानी स्थित जंगल मे पत्थर से कूचकर केरसई निवासी रवि की हत्या कर दी गई थी. घटनास्थल से करीब 100 मीटर पर मृतक का बाइक भी बरामद हुआ था. मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसे भी पढ़ें :पहले">https://lagatar.in/picture-court-has-already-changed-trend-tying-chairs-tables-with-chains-has-decreased/">पहले

से बदल गई कचहरी की तस्वीर, जंजीर से कुर्सियां और टेबल बांधने का ट्रेंड घटा

हत्या के 72 घंटे के अंदर पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया

घटना के बाद पुलिस की एक टीम गठित की गई थी. तकनीकी डिपार्टमेंट के सहयोग से आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि रवि कुमार की शादी तोरपा थाना क्षेत्र के सोंदारी गांव निवासी गुडिया कुमारी से तय हुई थी. शादी 20 मई को होने वाली थी. लेकिन गुड़िया कुमारी पहले से ही किसी दूसरे लड़के से प्रेम करती थी. इसी वजह से मृतक रवि कुमार और गुडिया कुमारी के बीच विवाद होता रहता था. गुडिया कुमारी ने अपने प्रेमी आशुतोष साहू के साथ मिल कर रवि कुमार की हत्या कर दी. हत्या में शामिल सभी 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपियों ने अपना अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. हत्यारे की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सिमेन्टेड लोहे का पीलर का टुकड़ा, लोहे का बना सौकर, चाकू, मृतक का पर्स बरामद किया गया. इसे भी पढ़ें :यशस्वी">https://lagatar.in/giants-impressed-by-yashasvi-jaiswals-strong-performance-virat-kl-rahul-praised-fiercely/">यशस्वी

जायसवाल के दमदार प्रदर्शन से दिग्गज प्रभावित, विराट-केएल राहुल ने जमकर की प्रशंसा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/hhh-2.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

हत्याकांड में 4 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

रवि हत्याकांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें साजिश रचने वाली गुड़िया कुमारी भी शामिल 1. आशुतोष कुमार साहू, उम्र 22 वर्ष, पिता- वासुदेव साहु, चतरा भंडारटोली, थाना टाटीसिलवे, जिला-राँची 2. गुडिया कुमारी, उम्र- 20 वर्ष, पिता- जय कुमार साहू, सोन्दारी, थाना- तोरपा, जिला-खूंटी 3. रौनक कुमार उपाध्याय, उम्र-19 वर्ष, पिता-गोपाल उपाध्याय मिश्रोटोली, थाना टाटीसिलवे, जिला-राँची 4. पीयूष कुमार सिंह, उम्र- 20 वर्ष, पिता- रंजित सिंह, चतरा भंडारटोली, थाना टाटीसिलवे, जिला-राँची [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही